छाल क्षेत्र के बोजिया गांव में आज शाम एक क्रेन वाहन विधुत खंबे से टकरा गई वही इस दुर्घटना में विधुत खंबा टूटते टूटते रह गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र की विधुत व्यवस्था ठप्प हो गई है।आपको बता दें की बोजिया के बैगा पारा की यह घटना है जिसमे गली में गुजरने के दौरान क्रेन वाहन की चपेट में बिजली खंबा आ गया जिसके बाद से क्षेत्र की विधुत व्यवस्था ठप हो गई है जिससे इलाके में जंगली हाथियों का क्षेत्र बढ़ गया है।वहीं ग्रामीणों ने बताया की इलकाए में जंगली हाथी का दल भी विचरण कर रहा है ऐसे में रात को विधुत व्यवस्था ठप होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पास रहा है।

