धरमजयगढ़। आगामी शारदीय (क्वांर) नवरात्र अंबेटिकरा की तैयारी हेतु शासकीय मंदिर समिति अंबेटिकरा धरमजयगढ़ के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आगामी नवरात्र एवं ज्योति कलश स्थापना के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त कर उनसे सुझाव मांगे गए। समिति के विषय में भी जानकारी चाही गई। समिति पंजीकृत है या ट्रस्ट है कि जानकारी चाही जिस पर कार्यकारी समिति होना बताया गया। माता रानी के लिए सोने का पांच तोले का गले का हार,मांग टीका एवं मुकूट और चांदी कटोरी बनवाने की कार्रवाई करने की बात कही गई। सचिव टीकाराम पटेल ने विस्तार पूर्वक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।नये निर्माणाधीन ज्योति कलश भवन के विषय में भी जानकारी दी। ज्योति कलश के विषय में पूर्व सचिव रमेश चैनानी ने बताया की माता रानी को मानने और मनोकामना ज्योत जलाने वाले जिला के अलावा अन्य जिलों के भी भक्त भी हैं। पूर्व सचिव हरिचरण अग्रवाल,शतीस जेठवानी ने भी कुछ विषय रखे। बैठक में गोविंद साव, रमेश चैनानी,शतीस जेठवानी,शिव कुमार राठिया,भरत लाल साहू, शाहपुर सरपंच नवधाराम दुधिया, माधोराम पटेल, शिवहरि जिंदल, विनोद कुमार राठिया, हरिचरण अग्रवाल, जगन्नाथ यादव, गजानंद पटेल, गोपाल बाबू,जतीन विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

