सड़कों की बदहाली को लेकर रवि भगत का हल्ला बोल
लैलूंगा से रायगढ़ तक पदयात्रा करेंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री
रायगढ़। रायगढ़ जिले के आदिवासी अंचल घरघोड़ा, धरमजयगढ़, तमनार और लैलूंगा की खस्ताहाल सड़कों की हालत से सभी वाकिफ हैं। कहने को तो यह सड़क हैं, पर यहां सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। रोज कई लोग अपनी जान पर खेलकर इस सड़क से गुजरते हैं तो कई दुर्घटनाओं के शिकार भी हो जाते हैं। इन गड्ढे नुमा सड़कों के निर्माण के लिए विगत 4 वर्षों में कई बार कई आंदोलन हो चुके हैं पर शासन और प्रशासन की लाचारी समझ से बाहर है। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक पहले सड़कों की समस्या को लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने पदयात्रा करने का ऐलान कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत आगामी 13 सितम्बर को अपनी पदयात्रा की शुरुआत लैलूंगा से आरम्भ कर घरघोड़ा-पूंजीपथरा होते हुए रायगढ़ में अपनी पदयात्रा का समापन कर बड़ी सभा आयोजित करते हुए इन सड़कों की खस्ता हालत के लिए आक्रोश व्यक्त कर इन सड़कों की तत्काल निर्माण की मांग करेंगे

