पुसौर । पुसौर क्षेत्र में आये दिन बालु, गिट्टी सहित अन्य सामग्री ओवर लोड कर भारी वाहन धडल्ले से चल रहे हैं इससे जहां रोड में अतिरिक्त दबाब बढ रहा है वहीं अनियंत्रित होने से राहगीरों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बालु, गिट्टी लोड हुये वाहनों में तालपतरी ढका नहीं होने से बालु और गिट्टी में सन्ने पत्थर के कण उड़ता हुआ लोगों के उपर आ रहा है, जिससे राहगीर बहुत परेशान है साथ ही उन्हें जानमाल का भी भय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक उड़ते हुये बालु के कण मोटर सायकल, सायकल व पैदल चलने वाले लोगों के आंख पर गिरने से इन्हें कई बार हास्पीटलाईज्ड होना पड़ा है। इस तथ्य को कई बार प्रशासनिक हल्को में खबर और मौखिक सुचना देकर अवगत भी कराया गया है लेकिन कार्यवाही के अभाव में ये अपने पुराने ढर्रे में चल रहे हैं और लोग आहत भी हो रहे हैं। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पुसौर में कोई यातायात पुलिस नहीं है और नहीं कोई परिवहन अधिकारी है जो ऐसे वाहनों पर कार्यवाही कर सके। तहसील और पुलिस विभाग कभी-कभी किसी अन्य तथ्यों को लेकर ऐसे वाहन पर कार्यवाही करती रहती है, लेकिन ऐसे ओवर लोड वाहनों पर कार्यवाही नहीं हुई है, जिन पर जनहित में कार्यवाही होना आवश्यक प्रतीत होता है ताकि लोग किसी गंभीर घटना से बच सकें।


