चन्द्रपुर– चंद्रपुर से लगा ग्राम पंचायत सपोर्ट में R K S स्कूल के डायरेक्टर ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को फोन पर दिया धमकी और जान से मारने की करवाई कोशिश। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन जिला शक्ति के तहसील डभरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सपोस आता है, जहां पर की R K S हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हो रहा है ,उक्त स्कूल के बारे में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकार के तहत स्कूल की कुछ जानकारियां मांगी थी। जिस पर स्कूल के डायरेक्टर सुभाष पटेल ने उक्त आरटीआई कार्यकर्ता को फोन करके गंदी गंदी गालियां दिया और आरटीआई क्यों लगाए कह कर उसको जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उक्त आरटीआई कार्यकर्ता को अपने स्कूल बुलाया आरटीआई कार्यकर्ता के स्कूल जाने पर स्कूल के डायरेक्टर सुभाष पटेल और उसके चपरासी ने स्कूल के मेन गेट को बंद कर दिया और बाहर से 10 से 15 की संख्या में गुंडों को बुलाया और उस आरटीआई कार्यकर्ता के ऊपर में हमला कर दिया। जिससे आरटीआई कार्यकर्ता को काफी चोट आई है ।उसके बाद उक्त आरटीआई कार्यकर्ता सीधे डभरा थाने गया जहां पर की थाना प्रभारी अमित सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज किया और और उक्त लोगों के पहचान करके गिरफ्तार करने की बातें कहीं/ डभरा में उक्त मामला का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे डभरा पुलिस इसकी छानबीन कर रही है ।आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि मुझे स्कूल के डायरेक्टर सुभाष पटेल और चपरासी महेंद्र बरेट जान से मारने की कोशिश करवा रहे थे मगर वे अपने मंसूबों में पास नहीं हुए।

