धरमजयगढ़. अज्ञात कारणों से कापू थानाक्षेत्र की एक 50 वर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिसके बाद उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है आपको बता दें कि कमोसिनडांड निवासी सनकुंवर अपने घर में अकेली थी और घर के बाकी सभी सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे इसी दरमियान सनकुंवर ने कीटनाशक का सेवन कर लिया और जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो आस पड़ोस के लोगो ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है महिला के परिजनों ने बताया की गांव में कल गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में उसने शराब का सेवन किया था जिसके बाद किसी बात को लेकर उसने ऐसा कदम उठाया है।

