घुटकूपाली. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुसौर विकास खण्ड के गाँव घुटकूपाली में नवयुवकों द्वारा दस दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से किया गया। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद गांव के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता रहा। आज विशेष बाजे-गाजे के साथ बप्पा एवं युवतियों द्वारा लगाया गया भोजली को विसर्जन किया गया। अंतिम दिन रात्रि डांस प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें घुटकूपाली के अलावा पुसौर, चन्द्रपुर, रायगढ़, कोंड़पाली, केसाईपाली, कठानी, सोंड़ेकेला, डभरा, नावाँपारा अ, सोहेला (उड़िसा) आदि गांव के कलाकारों ने महफिल सजाई, रिमझिम बारिश में भी दर्शक झूमते दिखे, खचाखच भरी भीड़ देखते ही बनता था। सुव्यवस्थित मंच संचालन आशीष प्रधान द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य के प्रमुख सहयोगी सरपंच घुटकूपाली के साथ-साथ समस्त उत्साही, धर्मप्रेमी ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।