बलौदाबाजार. जिले से महिला की हत्या की ख़बर सामने आ रही है। नहाने के लिए तालाब गई महिला का शव लहूलुहान अवस्था में तालाब किनारे पड़ा मिला है। महिला के सिर व गले में चोंट के निशान मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करमनडीह गांव निवासी महिला अंजली टण्डन (30 वर्ष) नहाने के लिए तालाब गई थी। जहां गांव का ही युवक संतु राम दिवाकर पहुंचा, व धारदार हथियार और लाठी से हमला करके महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
मृतक महिला के साथ नहाने के लिए उसके बच्चे भी गए थे। उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपनी मां का हत्या होते हुए देखा। जिसके बाद बच्चे भागते हुए घर गए, व अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फ़रार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

