रायगढ़. युवा संकल्प संगठन जो लगातार समाज सेवा के क्षेत्र वृक्षारोपण, स्वच्छता, व सभी समाजिक कार्यो में अपना योगदान देती है उसमें एक क्षेत्र रक्तदान के क्षेत्र में भी जागरूकता लाने के लिए अपने सभी सदस्यों को रक्तदान करने व साथ ही साथ लोगो को भी इस क्षेत्र में जागरूक करती है।
युवा संकल्प संगठन शहर में ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है सामाजिक कार्य को बढ़ावा दे रही है उसी तर्ज में पूर्वांचल युवा संकल्प संगठन सचिव पारस मैत्री ने जैसे एक जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता के लिए फोन आया तुरंत अपना समय ना गवाते हुए युवा संकल्प संगठन अध्यक्ष लीलाधर बानू खूटे एवं मीडिया प्रभारी रजत शर्मा के साथ संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर अपना ओ पॉजिटिव रक्त का पांचवीं बार दान किया साथ ही साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं, रक्तदान करते समय पारस मैत्री ने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र में युवा संकल्प संगठन अध्यक्ष अंकित बेहरा के नेतृत्व में लगातार समाज सेवा जैसे कार्य किया जा रहा है एवं अपने पूरे टीम के साथ रक्तदान एवं सामाजिक कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही साथ युवा संकल्प संगठन में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


