कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई, हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर हुआ है। जहां रायपुर से सरगुजा जिले के सीतापुर जा रही मेट्रो बस सीजी 04 एमएम 3195 सुबह 4 बजे के करीब मड़ई में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिला व 1 बच्चा शामिल है।
घटना की सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद बांगो थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाया।
कोरबा जिले के एसपी संतोष सिंह ने घटना की पुष्टि की है। संतोष सिंह ने बताया कि कोरबा के मड़ई घाट में रायपुर से सीतापुर जा रही यात्री बस का हादसा हुआ है। जिसमे 7 लोगो की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

