महासमुंद. जिला जेल के विचाराधीन बंदी यादराम ठाकुर जिला अस्पताल से फरार हो गया है. बंदी चारभाठा सरायपाली का रहने वाला था. जो धारा 363, 366, 376 भादवि, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत 23 जनवरी 2020 को जिला जेल में लाया गया था.
प्रहरी निलंबित – बंदी के फरार होने की जानकारी सहायक जेल अधीक्षक ने तत्काल सिटी कोतवाली को दी. जिसके बाद महासमुंद जेल अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी अमलदास तिर्की को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

