खरसिया। सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल के बालक बालिकाएं बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 22वीं राज्य जूनियर बॉल बैडमिन्टन काम्पिटिशन में शिरकत करेंगे। यह आयोजन महासमुन्द जिले में दिनांक 20 से 23 सितंबर 2022 तक किया जा रहा है। जिसके लिए सोमवार की सुबह कोच चिंतामणि चक्रधारी के साथ वैभव कुमार, रीतेश साहू, अश्लेषा सिदार एवं भूमिका मिंज, महासमुन्द के लिये रवाना हो गए हैं। कक्षा 11वीं के छात्र वैभव कुमार ने गत वर्ष हुए शालेय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतू छत्तीसगढ़ की टीम में जगह बना ली थी, किंतु कोरोना के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी। वहीं इन खिलाड़ियों द्वारा 5 सालों से निरन्तर राज्य प्रतियोगिता में अपने जिले व संभाग का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। ऐसे में विद्यालय के प्राचार्य फादर सुरेश टोप्पो, मैनेजर फादर पीटर बेक, व्ययाम शिक्षिका श्यामापटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इन खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

