पत्थलगांव. मिली जानकारी के अनुसार पत्नी वियोग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेडे का है । मृतक के पहचान जामझोर निवासी जगत राम पैंकरा के 35 वर्षीय पुत्र लोवप्रकाश पैंकरा के रूप में की गई है । बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व लोवप्रकाश की शादी हुई थी । शादी के बाद 2 बच्चे थे । बीते 7 माह पूर्व उनकी पत्नी भाग गई थी । तब से लोवप्रकाश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था । जहां बीते कल अपने गांव जामझोर से रेडे किसी काम से आया था । उसी दौरान बीती रात घर से महज कुछ दूर पर पेड़ में गमछा की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बागबहार पुलिस को दी । जहां मर्ग पंचनामा कायम कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

