धरमजयगढ़. सुबह देर तक सोने पर बीएससी की एक छात्रा को मां की डांट इतनी खराब लगी की उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है आपको बता दे की घटना कापू थानाक्षेत्र के ग्राम रुवाफुल की है जिसमे बीएससी सेकेंड ईयर कर रही एक छात्रा को आज सुबह उसकी मां ने सुबह देर जगने की बात पर डांट लगाई वहीं डांट से हताश होकर उक्त छात्रा ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया और देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी फिर परिजनों ने तत्काल उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया जहां फिलहाल वो खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

