पत्थलगांव । गांव से निकलकर एम्स नागपुर में अध्ययनरत जशपुर जिले के पत्थलगांव के तिलडेगा निवासी आशुतोष साहू ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल में टॉप करके तीन गोल्ड मेडल अपने नाम करके पत्थलगांव सहित जिले का नाम रोशन किया है। 19 सितंबर को एम्स नागपुर में आयोजित फाउंडेशन डे के कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा तीन गोल्ड मेडल देकर आशुतोष साहू को सम्मानित किया गया।
प्रथम गोल्ड मेडल एमबीबीएस 2020 बैच के टॉपर बनने पर दूसरा गोल्ड मेडल सब्जेक्ट टॉपर बनने पर एवं तीसरा गोल्ड मेडल एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल केसीआर बनने पर प्रदान किया गया है। आशुतोष साहू पत्थलगांव में कुमार डिजिटल एक्स रे के संचालक उपेंद्र कुमार के पुत्र एवं डॉ पी कुमार के भतीजे हैं एवम दादाजी कन्या हाई स्कूल पत्थलगांव में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आशुतोष साहू के टापर गोल्ड मेडलिस्ट बनने पर परिवार जन मित्रगण एवं नगर वासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आशुतोष बचपन से मेधावी छात्र रहे है, वो लगातार अपने प्रत्येक क्लास में प्रथम आते रहे है। इस होनहार बालक का टैलेंट जज्बा तारीफ ए काबिल है। आशुतोष साहू पूरे गांव में चर्चा एवं प्रशंसा का विषय बने हुए हैं। एवं पूरे पत्थलगांव क्षेत्र को आशुतोष साहू पर गर्व है।

