पत्थलगांव । पत्थलगांव में इंदिरा चौक से एन.एच की रोड जिसमे एन.एच अंबिकापुर, पी.डब्लू.डी. रायगढ एवं एन.एच जशपुर की रोड जाती है। तहसील पत्थलगांव मे तीनो रोड की हालत बद से बदत्तर, गड्ढेनुमा, जर्जर एवं खेतीनुमा रोड़ तलाब अकार का बन गयी है। रोड मे चारपहिया वाहन, ट्रक, बस के साथ-साथ आम आदमी का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। लिखित आवेदन के अनुसार एन. एच के अधिकारी ई.ई. बी.के.पटोरिया, एस.डी.ओ संजय दिवाकर एवं इंजिनियर अशोक शेशर के द्वारा गडढे पाटने की बात बार बार करते है, परंतु कभी भी गडढे नही पाटे जाते। कुंआ नुमा गडढे मे अक्सर एनएच रोड मे भैस एवं बैल भी नहाते एवं लोटते दिखायी देते है। पिछले तीस दिवस मे लगभग 300 ट्रक, संजीवनी एक्सप्रेस, मुक्तांजलि एक्प्रेस के अलावा 15 से 20 बस एवं 70 से 80 चार चक्का वाहन फंस चुके है, दस किलोमीटर लंबा जाम भी लग चुका है, परंतु अधिकारीयों द्वारा रोड को लेकर किसी प्रकार की सुध नही ली जाती।
दिनांक 21 सितंबर 2022 को पत्थलगांव से अंबिकापुर जाते वक्त राजधानी बस रोड मे गडढे की वजह से पलट गयी। बस पलटने के कारण बस में सवार बलराम लकडा, अनंत नागवंशी, देवानंद साहबर नाम के तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। लगभग दस यात्री घायल हो गये।
शुक्रवार को माननीय राज्यपाल महोदया के नाम पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के माध्यम से जर्जर रोड को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे 28 सितंबर 2022 तक गडढे नहीं पाटे जाने पर समस्त नगरवासी आंदोलन की चेतावनी दी है। लिखे गए आवेदन में राज्यपाल महोदया से गुहार लगाते हुए कहा गया है कि जिले मे भ्रष्ट्रनुमा अधिकारीयों का पूरा जाल बिछा हुआ है, लगभग पिछले पंद्रह वर्ष से जशपुर एवं सरगुजा जिला का प्रतिनिधित्व कर रहे है, उनको किसी कार्यवाही से कोई डर नही है। आप से निवेदन है कि भ्रष्ट्र अधिकारीयों पर उचित कार्यवाही कर रोड आवागमन के लायक हो जाये एवं एक महिने बरसात खत्म होने के पश्चात गुणवत्तायुक्त रोड बनवाने की मांग की है।

