धरमजयगढ़. के क्लब ग्राउंड में दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगारंग आर्केस्ट्रा और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ममता चंद्राकर द्वारा चिन्हारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे आर्केस्ट्रा में नागपुर से आय कलकारो ने भरपूर समा बांधा वहीं सुबह तक दर्शको के भीड़ रही जिसमे नए पुराने मधुर गीतों की धुनों पर दर्शकगण झूमने को मजबूर हो गए कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुति ने भी लोगो को कुर्सी से उठने नही दिया इसी तरह छत्तीसगढ़ का लोकगीत चिनहारी कार्यक्रम में ममता चंद्राकर ने समा बांधा,और कार्यक्रम का समापन देर रात के बाद भोर भोर में किया गया आपको बता दे की पिछले कई वर्षो से धरमजयगढ़ के क्लब ग्राउंड मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान कर भक्तों के द्वारा विधि विधान से 5 दिनों तक पूजा अर्चना की जाती है वहीं इन 5 रातों तक एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है जिसमे जगराता,आर्केस्ट्रा,छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम,डांस कार्यक्रम और दशहरा की अंतिम रात्रि रावण दहन के पश्चात आनंद मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे आसपास के अलावा अन्य जिले के लोग भी यहां पहुंचकर मेले का आनंद लेते है बताते चले की इस वर्ष उत्सव के पहली रात माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और तीसरी रात को नागपुर से आय हुए कलाकारों ने हिंदी छत्तीसगढ़ी,भोजपुरी और बांग्ला के गीतों पर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर विवश कर दिया तथा बेहतरीन डांस कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को कार्यक्रम के अंतिम समय बैठने पर विवाह कर दिया।वही बीती रात छत्तीसगढ़ की लोकगायिका पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ममता चंद्राकर का चिन्हारी कार्यक्रम किया गया।

