भूपदेवपुर पुलिस की रेत वाहन पर बड़ी कार्यवाही, पुलिस डर से वाहन चालक वाहन छोड़कर रफूचक्कर
छत्तीसगढ़ सरकार की आदेंश अभी भी बरकरार माईनिंग विभाग सें भी पकड़ धकड़ करने में आगे निकले जंहा माईनिंग विभाग नही पहूंच सक रहा है वंहा पुलिस पहुंच जा रही हैं दिनांक14.10.2020 के दोपहर 12:30 बजे थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा मांड नदी के *मुराघाट* पर अवैध रूप से रेत के उत्खन्न की सूचना पर पुलिस टीम के साथ जाकर दबिश दिया गया । पुलिस टीम की घेराबंदी देख टिपर व चेन लोडर मशीन के वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गये । पुलिस ने मौके पर *मुंशी विक्की सोनी* को हिरासत में ली है तथा *07 रेत लोड टिपर + 03 खाली टिपर एवं 01 रेत लोडर मशीन* को जप्त किया गया है । थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों की पता साजी लगाई जा रही है। आरोपियों के धरपकड़ के बाद उनके ऊपर बड़ी कार्यवाही की जायेगी

