नवागढ़. नगर पंचायत नवागढ़ में शारदीय नवरात्रि की तैयारी हो चुकी है, मंदिर परिसर को सजाया गया है। सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए जगह-जगह पोस्टर से अपील भी की गई है। यहां मान्यता है कि आने वाले भक्तों की मनोकामना मां भगवती मनोकामना पूरा करते हैं। इस वर्ष कोरोना के कारण भक्तों को सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ मास्क सैनिटाइजर यूज़ करना मंदिर परिसर में अनिवार्य कर दिया गया है। मंदिर के पुजारी अनिल वैष्णव ने बताया कि मंदिर की तैयारी पूर्ण हो चुकी है, 17 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। गौरव ग्राम सेमरा में मां महामाई गोल बस्ती में नीम पेड़ के नीचे विराजमान है कलचुरी कालिन महामाई की प्रतिमा है। 17 अक्टूबर शनिवार से घट स्थापना की जाएगी। मंदिर में नवरात्र की तैयारी अंतिम टच में है। बैगा फिरत राम केंवट ने बताया की मन्दिर परिसर की तैयारी हो गई भक्तों के मनोकामना दीप के लिए साफ सफाई हो चुकी है, शनिवार से घट स्थापना के साथ जवारा गिरेगा।

