धरमजयगढ़. के आमानारा गांव में अपने परिजनों के साथ जमीन पर सोई एक 13 वर्षीय पहाड़ी कोरवा लड़की को जहरीले चिंगराज सांप ने काटा जिसके बाद परिजन गांव में ही झाड़फुंक कराते रहे वहीं लड़की की हालत जब बिगड़ने होने लगी तो उसे गंभीर हालत में धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है आपको बता दें कि क्षेत्र में लगातार विषैले सांपो से इंसानों की जान खतरे में आ रही है और इसी क्रम में बीती रात धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के आमानारा गांव में करीना कोरवा पिता भवरू कोरवा उम्र 12 वर्ष जो अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद जमीन पर सोई थी की अचानक एक जहरीला चिंगराज नामक सांप आया और उसके हाथो को काट लिया जिसके बाद परिजन उसे रातभर और सुबह 12 बजे तक गांव के ही एक बैगा से झाड़फुंक कराते रहें और लड़की के शरीर पर जहर का प्रभाव बढ़ता रहा वहीं जब सर्पदंश से पीड़ित लड़की की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आय जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डाक्टरों द्वारा उसकी सांसे बचाने की जद्दोजहद जारी है।

