धरमजयगढ़. धरमजयगढ़ के गांधी चौक में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया इस दौरान काफी ज्यादा संख्या में नगर के भाजपाई उपस्थित रहे इस दौरान भाजयुमो के अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया की विगत
4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है।आक्रोशित है परेशान है।इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त मंडलों में आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया है।जिसमे युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि पटेल,मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती,महामंत्री शिशुपाल गुप्ता,अनिल पांडे बीडीसी किशोर राठिया, विशु सरकार सहित अन्य भाजपाई शामिल रहे।


