छाल. रेंज के बनहर सर्किल में 3 भैस की करंट से मौत हो गई है भैस मालिक लालो यादव निवासी बनहर जो कि गरीब किसान है और दूध बेचकर जीवन यापन करता है उसने बताया कि बीते दिन अपने जानवरो को चराने प्रतिदिन की तरह जंगल ले गया था शाम होते वक्त 2 भैस और 1 बछड़ा समूह से बिछड़ गया अंधेरा होने के वजह से खोज बीन करने के बाद भी नही मिला । वहीं जब आज सुबह जंगल अपने जानवरो को ढूंढने गया तो देखा कि औरानारा आर.एफ. 518 में नाला किनार मेरे जानवर मृत अवस्था मे पड़े थे पास जाकर देखा तो उनके शरीर मे जले के निशान थे और पास में सूखे पत्ते भी जले पड़े थे। तब एहसास हुआ कि कोई जंगल मे जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाल बिछाया था जिसमे मेरे मवेशी करंट के चपेट में आकर मर गए मैन आस पास जब खोजबीन किया तो झाड़ियों में तार भी मिला।
गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ अमर स्तंभ
जिसके बाद मवेशी मालिक लालो यादव ने इसकी जानकारी वनविभाग और छाल थाना को दी तो वन विभाग की टीम को सूचना किया फिर वही छाल थाना में भोला यादव द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है।


