धरमजयगढ़. रैरुमा चौकी अंतर्गत एक 9 वर्ष की लड़की के पैरो पर बीती रात एक विषैला सांप लिपट गया जिसके बाद चीख पुकार सुन लड़की के परिजन पहुंचे और उसे तत्काल धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आय जहां उसका उपचार किया जा रहा है आपको बता दे की रैरूमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ससकोबा की यह घटना है जहां दिव्या राठिया पिता घसिया राम राठिया उम्र 9 वर्ष खेत में खड़ी थी तभी एक विषैला सांप उसके पैरो में आकर लिपट गया इसके बाद दिव्या ने अपने पैरो झटकारते हुए चीख पुकार किया तो परिजन पहुंचे और तत्काल लड़की को स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर आय जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

