रायगढ़. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय झगरपुर अपनी खेल प्रतिभा के लिए जाना जाता है। इस वर्ष इस विद्यालय के 42 बालिकाओं का चयन खोखो व क्रिकेट के सभी वर्ग अंडर 14 , अंडर 17 व अंडर 19 में चयन हुआ तथा अपनी जोन की टीम के साथ मिल कर खोखो व क्रिकेट की हर विधा में स्थान प्राप्त किया है। 22 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 में बिलासपुर जोन का खोखो व क्रिकेट में अंडर 14 क्रिकेट में द्वितिय स्थान प्राप्त किया जिसमें टीम में पुनिता पैकरा रूपा भगत नैनन राउत मनीषा सिदार आंचल लकड़ा संजना मिंज असरिता खलखो बालिकाएं शामिल थीं। वहीअंडर 17 टेनिस क्रिकेट में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिसमें आरती चौहान प्रेमशीला कुजूर सविता भगत सरोजनी सिदार काजल यादव शशिकला मेहर आदि बालिकाएं शामिल हैं। वहीं अंडर 19 क्रिकेट में विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसमें अंजू केरकेट्टा सलमा तिर्की शिवानी नाग खुशुबू चौहान अनुरंजना टोप्पो मुस्कान टोप्पो आदि बालिकाएं शामिल थीं। अंडर 19 टेनिस क्रिकेट में विद्यालय का तृतीय स्थान था।जिसमे अनुशीला भगत धनेश्वरी सिदार शामिल थीं। वही अंडर 17 क्रिकेट में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमे सीमा भगत करिश्मा एक्का वर्षा खलखो शामिल थी। तथा अंडर 14 खोखो में विद्यालय का द्वितीय स्थान रहा जिसमे ममता सिदार बबिता टोप्पो सीता तिर्की दिव्या राउत खुशबु टोप्पो काजल कुजूर शामिल थीं। तथा अंडर 17 खोखो में विद्यालय का तृतीय स्थान रहा। जिसमे तुलसी यादव ममता राठिया काजल तुरी अनामिका यादव देवेश्वरी राठिया रंजीता पैकरा मोहरमती ममता चौहान शामिल थी। तथा अंडर 19 खोखो में विद्यालय का द्वितीय स्थान रहा। जिसमे रेशमा पैकरा रीना खलखो शबनम एक्का शामिल थीं। बालिकाओं की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय निरावती मिंज पी टी आई हायर सेकंडरी स्कूल झगरपुर व बजरंग बारीक़ शिक्षक प्रा. शा. मुस्कट्टी को जाता है। जिन्होंने बालिकाओं को प्रतिदिन खेलअभ्यास कराया।बालिकाओं की इस उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरन्वित है जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी बाखला एवं डीएमसी श्री नरेंद्र चौधरी सहित एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री आलोक स्वर्णकार, श्री भूपेंद्र पटेल ने विद्यालय की सभी बालिकाओं को बहुत बहुत शुभकामनायें व बधाई प्रेषित की है।


