तमनार. केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के कुंजेमुरा में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार पहुंचे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के अध्यक्ष निराकार पटेल ने की सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजन अर्चन करने के पश्चात राजकीय गीत गाया गया जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया । तमनार सी ई ओ मरकाम नें स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा की तमनार ब्लॉक के 61 ग्राम पंचायत के 1333 खिलाड़ी भाग ले रहे है अब खिलाड़ी यहां से विजेता होकर जिला स्तर में पहुंचेंगें इसी के साथ सभी अतिथियों का स्वागत करता हुं, और इस प्रतियोगिता का समापन 10 नवंबर को होगा,जिसके पश्चात क्षेत्रिय विधायक चक्रधर सिदार ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से लगातार सरकार छत्तीसगढ़िया वाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहारों को मनाने के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ी खेलों को भी बढ़ावा दे रही है, इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम स्तर से 6 अक्टूबर से किया गया है अब यह ब्लॉक स्तर तक पहुंची है जिसके पश्चात जिला स्तर संभाग स्तर होते हुए राज्य स्तर तक पहुंचेगी और इसका समापन 6 जनवरी 2023 को राजधानी रायपुर में होगी आशा करता हूं खिलाड़ी अच्छे से खेलेंगे और राजधानी तक पहुंच कर अपने गांव और विधानसभा का नाम रोशन करेंगे।

जिला पंचायत के अध्यक्ष और कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे निराकार पटेल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार विलुप्त होते खेलों को उजागर करनें का काम कर रही है साथ ही साथ तीज त्यौहार को लगातार मनाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता को सवारनें का काम कर रही है ।
सरपंच कुंजेमुरा जयपाल भगत ने कहा की मेरे ग्राम पंचायत में सभी का स्वागत है आशा है खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए खेलेंगें।
जिसके पश्चात रस्सा कस्सी खेल का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष सविता कमल राठिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल पटेल, विद्यावती सिदार, रूपेश पटेल, राजु साव, विक्रम यादव , गीता राठिया, जानकी राठिया, टिकेश्वरी पटेल, लक्ष्मी भगत, तमनार बी ई ओ एफ एल सिदार, टी आई जी पी बंजारे, कुंजेमुरा स्कूल के प्रचार्य एस के पटेल सहित राजीव युवा मितान कल्ब के अध्यक्ष , सरपंच ,सचिव, खिलाड़ी स्कुली छात्र छात्राएं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

