पत्थलगांव. पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किलकिला पंचायत की आश्रित ग्राम धर्म नगरी नारायणपुर मैं लोकप्रिय विधायक राम पुकार सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त को आत्मीय ढंग से ग्राम वासियों के लोग कीर्तन करते हुए जगह जगह आरती की गई गीत संगीत फूल माला एवं उत्साहित महाकुल समाज बंधुओं ने लोकप्रिय विधायक को दूध से तौल कर सम्मानित किया तत्पश्चात किलकिला से नारायणपुर पहुंच मार्ग के लिए लगभग 3 करोड़ 33 लाख 14 हजार की लागत डामर रोड का भूमि पूजन किया गया.



इस अवसर पर प्राथमिक शाला के बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर राज गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कई वर्षों से मांग था आज पूर्ण हुआ हमारी सरकार गरीब मजदूर अन्नदाता किसान की सरकार है भूपेश बघेल स्वयं एक किसान है कांग्रेस जो कहती है उसे करती है आगे कहा जो चीज स्वच्छ साफ रहती है उसे मैं पसंद करता हूं जैसे कि दूध शुद्ध एवं पवित्र है इसलिए दूध को अमृत कहा जाता है तथा सफेद रंग जो सुख समृद्धि का प्रतीक है मैंने आजादी का दिन को भी देखा है उस समय पत्थलगांव में चौथी कक्षा तक की पढ़ाई हो पाता था आठवीं के लिए धर्मजयगढ़ तथा हाई स्कूल के लिए बाहर पढ़ने जाना पढ़ता था आज हमारी कांग्रेस की सरकार ने आधुनिक दुनिया मैं लोगों की आवश्यकता के अनुसार शहरों में गांव में रोड पुलिया स्कूल समुदायिक भवन पंचायत भवन स्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी एवं कई संस्थाएं लोगों की सुविधा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है सन 77 में पत्थलगांव विधानसभा की जनता ने मुझे विधायक की जिम्मेदारी दी है जिसे मैंने आज तक निभा रहा हूं तथा यादव समाज बंधुओं ने जो मुझे दूध से तोला एहसास कराया गया मुझे बहुत पसंद आया मेरा उम्र 85 वर्ष रनिंग चल रहा है और मेरा वजन भी लम सम 85 किलो का हूं मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं मैं इस मंच के माध्यम से क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई।
प्रदेश कांग्रेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा सम्मानीय विधायक राम पुकार सिह बाबूजी का प्रशंसा किया और कहा हमने ग्राम वासियों से सड़क निर्माण के लिए आश्वासन दिया था जिसे आज विधायक श्री सिह ने विश्वसनीयेता के साथ पूरा कर सदैव बरकरार रखा कांग्रेस सरकार विकास की कार्यों में हमेशा आगे रहती है गोवंश के गोपालक कि घर हमेशा दूध की नदी बहते रहे यही मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं
ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा इतिहास में पहली बार आज माननीय श्री राम पुकार सिंह जी को दूध से तोलकर सम्मानित किया गया एवं साल श्रीफल भेंट कर शुभ आशीर्वाद दी उसके लिए मैं हार्दिक दिल से यादव समाज को धन्यवाद देता हूं अंत में उन्होंने कहा आज धर्म परंपरा संस्कृति को जीवित रखा है यादव समाज के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में हमेशा आगे रहते हैं उन्होंने इस गांव को धर्म नगरी की संज्ञा दे डाली.
जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी ने कहा विधायक जी को आभार व्यक्त करते हुए कहां पक्की सड़क की मांग को पूरा किया और मैं सुगबासुपारा मे सामुदायिक भवन की मांग करती हूं एंव नारायणपुर के ग्रामवासी मैं कार्यक्रम को बेहद गरिमा ढंग से संपन्न कराया मैं सभी को धन्यवाद देती हूं.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य बुधिया सिंह सोनी प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी नवभारत प्रेस राजेश अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैया राम यादव रोहित राम यादव बृजमोहन यादव रवि खटिया ठेकेदार सुशील अग्रवाल निराकार यादव तनु राम यादव तुलसी यादव रुद्रो यादव त्रिलोचन यादव देवा चंद यादव टीएसएस कुंवर साय पदम लोचन चूड़ामणि मुरली यादव दिल साय ओंकार यादव फतेह यादव मैना मेघनाथ एवं भारी संख्या में महिला पुरुष बालक बालिकाएं ग्रामीण जन शामिल रहे
कार्यक्रम का आभार व्यक्त सरपंच कमिल लकडा किया तथा मंच संचालन रत्नाकर यादव ने किया।

