पत्थलगांव । जोराडोल सुगापारा मे कार्तिकेय गणेश उत्सव नाटक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित की गई थी जिसमें में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरगोविंद अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बुधिया रिंन सोनी का फूल माला फुल गुच्छा से जोरदार स्वागत किया गया। शुभ अवसर पर आरती सिंह ने कहा कार्तिकेय गणेश के उपलक्ष में नाटक प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम रखे हैं बहुत ही अच्छा सोच है गांव में धार्मिक भावनाओं का आस्था एकजुटता होनी चाहिए हम सबको सहभागी बनाए इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद तथा जनपद पंचायत पत्थलगांव के नजदीक ग्राम होने के चलते आप किसी भी समस्या के बारे में अवगत कराने से जल्द ही निराकरण हो जाएगी पंचायती का विकास कार्यों में हमेशा हम सहयोग करेंगे. ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा मैं आप सभी को मैं नाम से जानता हूं आप लोग किसी भी समय मेरे पास आकर अपनी एवं पंचायत की समस्या बताने से हमारे जन जन के नायक श्री राम पुकार जी से कह कर समाधान कराने की बात कही।

बुधियारिन सोनी ने कहा कार्तिकेय गणेश्वर जी का बहुत से गांव में उत्सव मनाया जा रहा है बहुत खुशी की बात है की मेरे ही क्षेत्र में इतनी बड़ी कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया गया है मैं सभी कार्यकर्ता ग्रामवासी समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्यगण को दिल से हार्दिक धन्यवाद देती। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीसी साधराम लकडा सरपंच राजेंद्र लकडा उपसरपंच विजय शाह मनोज बंजारा रामप्रसाद सचिव लीलावती भगत संतोष रामनाथ देवा बंजारा एवं भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।


