कोसीर । पुसौर मुख्यालय लगे गांव ग्राम सुपा में इन दिनों संत -समागम की तीन दिवसीय मेला चल रही है जहाँ दूर -दराज के भक्त गांव पहुंच कर यज्ञ में शामिल होकर पूजा -पाठ कर रहे हैं । इस यज्ञ के प्रमुख संत वरुण दास कुम्हिपिटिया साधुओं की दरबार लगा है जहाँ हरि यज्ञ हो रही है। यह यज्ञ गांव के अक्षय गुप्ता के यहां चल रही है ।कोसीर अंचल के लोग भी इस यज्ञ में पहुंचे थे जिसमें भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष परिमल चन्द्रा ,ललिता गुप्ता ,रितु गुप्ता ,राधिका चन्द्रा ,पंचराम ,नरेश अग्रवाल ,दिनेश अग्रवाल सोभदास बरेठ यज्ञ में शामिल हुए और आशिर्वाद लिए ।

