कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को सूखेकुएं में फेंक दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता की प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना कोरबा जिले के चौकी राजगामार अंतर्गत ग्राम,- कोई की है। पुलिस को इस घटना की जानकारी आरोपी के छोटे भाई ने दी।
28 नवंबर की शाम 7:00 बजे मृतक के छोटे बेटे सिकंदर राठिया ने राजगामार पुलिस चौकी में आकर बताया कि उसके पिता बहादुर सिंह राठौर की हत्या, उसके बड़े भाई संजय राठिया के द्वारा कर दी गई है और लाश को घर की बाड़ी में स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया है।
इस बारे में पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी बड़े बेटे संजय राठौर को गिरफ्तार करने के लिए घर पहुंची। तब वह घर से भागने की फिराक में था, लेकिन उसे धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया कि घर के पीछे बाड़ी एवं एक अन्य खेत को अपने नाम कराने को लेकर अपने पिताजी से लड़ाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी के द्वारा घर में ही रखें लाठी से अपने पिता के सिर पर मारा। उसके पिताजी दरवाजे पर गिरे और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद की लाश को घर के पीछे सूखे कुएं में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी संजय राठिया को अपने पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर ज्यूडिशरी रिमांड में जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने बताया कि संजय राठीया इससे पहले भी गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का प्रयास कर चुका है। जिसके तहत वह 2 साल जेल में भी रहा।

