कोंडागांव बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक स्कूल के हेडमास्टर को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के परिजनों ने इसकी शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की थी। जांच के पश्चात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी।
जानकारी के अनुसार मामला कोंडागांव जिले के मर्दापाल के एक स्कूल का है। प्रधान पाठक हन्नुलाल बघेल 52 वर्ष पर आरोप है कि 27 नवंबर को प्रधान पाठक छात्रा को बात करने के बहाने क्लास रूम के बाहर ले गया है और गलत तरीके से उसके अंगों को छूने लगा मना करने के बावजूद भी प्रधान पाठक ने अपनी अश्लील हरकत जारी रखी। छात्रा से बुरी तरीके से घबरायी थी।
स्कूल से छुट्टी के बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच की गई और जांच में आरोप सही पाया गया। इसके पश्चात आरोपी हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
आरोप सही पाने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा इसकी शिकायत परिजनों के साथ मिलकर पुलिस में की गई और एसपी को भी इस मामले में संज्ञान दिया गया। एसपी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। आरोपी शिक्षक को उसके घर से गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

