बटमूल कॉलेज के एनएसएस इकाई समाज सेवा के लिए अग्रसर- डॉ.सुशील कुमार एक्का
महापल्ली:- बटमूल आश्रम महापल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम भोजपल्ली में 29 नवंबर 2022 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के. के. गुप्ता के नेतृत्व में प्रातः 8:30 बजे से एन एस एस गीत, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाते हुए रैली निकाली गई तत्पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत स्कूल परिसर की सफाई, गांव में सभी गलियों की सफाई, नलकूप के आसपास की सफाई, तालाब के पछरी की सफाई एवं शिव मंदिर प्रांगण की साफ सफाई किया गया। भोजन के बाद बौद्धिक चर्चा मुख्य अतिथि रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.एल. पटेल एवं अन्य अतिथियों द्वारा वाग्देवी मां सरस्वती एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का एनएसएस बैच एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम रासेयो समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का ने एनएसएस से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को भूत, वर्तमान और भविष्य में उसकी उपयोगिता को बताया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के.गुप्ता ने मंच संचालन करते हुए एक दिवसीय शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रासेयो के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो.पी.के. कपड़ी ने एनएसएस का संबंध समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीति एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में उपयोगिता को विस्तृत से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने स्वयंसेवकों को हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया तथा ग्राम पंचायत लोईंग के सरपंच सूरत पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सरोज गुप्ता ने अपना विचार रखा। इस बीच स्वयंसेवकों द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत विश्वनाथ पाली के सरपंच मिथिलेश कुमार नायक, सुमंत प्रधान (विशेष सहयोग), पिंटू गुप्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ. के.के. गुप्ता, प्रो. अजय महतो, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. अभिषेक देवांगन, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. खितेश्वरी प्रधान,अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लकडा मैडम, आकाश यादव, येकेश्वर गढ़तिया, महिला स्व सहायता समूह के साथ ग्रामवासीयों की उपस्थिति रही। स्वयंसेवकों में मनोहर प्रधान, सूरज पासवान, टिकेश्वरी पटेल, कुंती सिदार, खुशबू मेहरा अनुसुइया बाग, सोमनाथ साव, सावित्री यादव, लक्ष्मी मेहरा, प्रशांत विहार सच्चिदानंद वैष्णव, लोकेश्वर यादव के साथ 110 स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए, मुख्य अतिथि डॉक्टर सुशील कुमार एक्का एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त के साथ धन्यवाद ज्ञापन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता ने किया।

