बीजापुर। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत सोमवार को नक्सलियों की पीएलजीए कंपनी नम्बर 2 कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोडियम व अन्य 70 से 100 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर एसटीएफ कोबरा 210, 205, 202 व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली हुई थी।

सर्च अभियान के दौरान मंगलवार की तड़के 6 बजे कोरचोली व लेंड्रा के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 12 घण्टे चली मुठभेड़ थमने के बाद सर्चिंग में 3 महिला समेत 13 नक्सलियों के शव व हथियार 1 नग 7.62 एलएमजी -58 राउंड, 1 नग 303 रायफल -39 राउंड, 12 बोर सिंगल शॉट 1 नग, बीजीएल लांचर 3 नग – 17 सेल, एयर गन 2 नग, विस्फोटक – हेण्ड ग्रेनेड 1, यूबीजीएल सेल 1, टिफिन बम 7 नग, जिलेटिन स्टीक कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, उपकरण -लेपटॉप, डीव्हीडी राईटर, वॉकीटॉकी व नक्सली वर्दी, पिट्ठू, सोलर प्लेट, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया हैं।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पंचनामा व अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
मुठभेड़ में मारे नक्सलियों की हुई शिनाख्त
अब तक पांच नक्सलियों के शवों की शिनाख्त हो गई है। मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान तीन महिला माओवादी सहित कुल 13 माओवादियोें के शव बरामद किए गए। अब तक कुल 13 माओवादियोें के शव में से पांच की पहचान हो गई है।
1) सुखराम हेमला , PPCM ( ACM Rank) – PLGA , कंपनी 2
2) हूंगा परसी , PLGA , कंपनी 2
3) हूँगा कुंजाम, PLGA , कंपनी 2
4) सीतक्का (DVCM जितरू की पत्नी ), PLGA , कंपनी2
5 ) दुला सोनु , PLGA, कम्पनी 2पुलिस की माने तो अन्य आठ माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी है।
पुलिस की माने तो अन्य आठ माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कार्रवाई जारी है।

