जशपुर. जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ बैगा घायल हुए हैं।अब मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम में नववर्ष सरना उत्सव में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।
कल्याण आश्रम परिसर में सरना उत्सव शिफ्ट किया गया है। कल्याण आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व विधायक जगेश्वर राम मधुमक्खियों के हमले में बेहोश हो गये हैं। एसपी ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यह पूजा उत्सव जिला मुख्यालय जशपुर के दीपू बगीचा सरना स्थल में सम्पन्न हुई लेकिन अंतिम समय मे मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया।
जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ बैगा घायल हुए हैं।अब मुख्यमंत्री कल्याण आश्रम में नववर्ष सरना उत्सव में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री कुछ देर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे।

