रायगढ़ – गर्मी के बाद आने वाला मौसम बरसात का होगा ऐसे में शहर के लोगों को जल भराव की चिंता फिर होने लगी है, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई मोहल्लो में जल भराव की समस्या आम बात हो गई है। नगर की बड़ी नालियां अच्छी तरह साफ नहीं होने के कारण बरसात में शहर के कई वार्ड जल भराव से प्रभावित है। शहर के कई मोहल्ले ऐसे है जहां पर जल भराव की समस्या कम होने की बजाए और अधिक बढ़ती ही जा रही है। इसके पीछे का कारण केवल निगम का सुस्त रवैय्या ही माना जा रहा है यदि नगर निगम नालियों की साफ – सफाई व्यवस्था पर कड़े तेवर अपनाए तो यह समस्या महज एक महीने में ही हल हो सकती है, पर अफसोस निगम ऐसा करना ही नहीं चाहती है , बता दें नगर निगम क्षेत्र का गुजराती पारा , स्टेशन चौक, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित अंबेडकर आवास कालोनी सहित शहर के विभिन्न जगहों पर लगते ही बरसात में जल भराव एक बड़ी समस्या है नगर निगम द्वारा जल भराव स्थलों का निरीक्षण बुधवार को किया गया इसके लिए निगम की सराहना भी की जानी चाहिए लेकिन निगम सही में नगर वासी के हित में कार्य कर रहा है, तो निगम के अधिकारी गुजराती पारा, स्टेशन चौक, गोपी टाकीज चौक, सहित न्यू ट्रांसपोर्ट कालोनी का दौरा क्यों नही कर रहें है। बताया जाता है न्यू ट्रांसपोर्ट नगर कालोनी वासी पिछले कई वर्षो से बरसात में जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन निगम द्वारा हर वर्ष उन्हे उनके उसी हाल में छोड़ दिया जाता है निगम शासन और प्रशासन को इसका थोड़ा भी ख्याल नही है, लोगों ने बताया कि इस ओर ध्यान नहीं दिया जायेगा तो बरसाती पानी निकासी की समस्या इस साल भी होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है। पिछले साल हल्की बरसात के बाद ही शहर में जल भराव की समस्या ने नगर निगम की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए थे, पिछले साल शहर के कई प्रमुख स्थानों पर भारी मात्रा में जल भराव हुआ था। यही कारण है कि लोगों को आने – जाने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की बात की जाए तो बरसात में यहां का आलम यह रहता है कि नालियों का गंदा पानी सड़क से होते हुए लोगों के घरों तक भी पहुंच जाता है। विदित हो न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के नाले पिछले कई वर्षो से जाम पड़े हुए है लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध तक नहीं ले रहे है। इसी का नतीजा है कि लगते ही बारिश में कालोनी में निवास कर रहे लोगों के घरों पर नाली का पानी भी घुस जाता है। भरी बरसात में जब जल भराव की जानकारी उन्हे दी जाती है तब निगम शासन और प्रशासन यहां पहुंचते हैं पर राहत प्रदान करने का कार्य नहीं होता है।

