जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में जयपुरी सोफा रिपेयरिंग और रजाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया है। 20 हजार नगद सहित पांच लाख का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने की सूचना पामगढ़ पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। घटना पोस्ट ऑफिस के बगल पामगढ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वकील निवासी दरभंगा बिहार जोकि 15 वर्षों से पामगढ़ में रहकर रजाई गद्दा बनाने और बेचने का काम कर करते हैं। आज सुबह जयपुरी सोफा रिपेयरिंग एवं रजाई दुकान में अचानक से आग लग गई। मौके पर काम कर रहे और आसपास के लोगों ने देखा। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर दुकान आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे सोफा के समान ओर रजाई गद्दा के साथ 20 हजार रुयये नगदी रकम भी जल गया। मोहम्मद वकील को आर्थिक नुकसान हुआ है, जोकि 5 लाख रुपये से अधिक है।
आग के लगने की वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक रूप से शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों द्वारा इस मामले की गहरी जांच की जा रही है ताकि आग के लगने का वास्तविक कारण पता लगा सके और इस प्रकार की घटना को भविष्य में रोका जा सके।

