रायगढ़. थाना पूंजी पथरा में “मां के नाम पर पेड़” आयोजन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपनी मां गायत्री अग्रवाल के नाम पर एक पीपल का पेड़ लगाया। रायगढ़ पुलिस परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे के मुखिया विष्णु देव साय, वित्त मंत्री और विधायक ओपी चौधरी, और प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने अपनी मां के नाम पर एक-एक पेड़ लगाकर इस भावुक पल को साझा किया। स्थानीय उद्योगपति, सामाजिक संस्थाएं और मीडिया भी इस महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पल के साक्षी बने।

