रेलवे ने सफाई ठेका निरस्त किया, यात्रियों की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन ने सफाई ठेका निरस्त कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मौहरी-चिरमिरी सेक्शन में सफाई का ठेका एक ठेकेदार को सौंपा गया था, लेकिन यात्रियों ने विभिन्न स्टेशनों में गंदगी की शिकायत की। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ठेकेदार सफाई कार्य में अनियमितता बरत रहा था और चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने ठेकेदार का ठेका समाप्त करने का निर्णय लिया।
अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय स्टेशन परिसर में स्वच्छता को बेहतर बनाने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।

