रायगढ़-राष्ट्रव्यापी भाजपा की सदस्यता अभियान के अंतर्गत रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया के हाथों गोवर्धनपुर के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।लैलूंगा विधानसभा अंर्तगत संबलपुरी मंडल के विजयपुर गोवर्धनपुर वार्ड क्रमांक 47 में सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में सदस्यता अभियान संगठन महापर्व मनाया गया। आज के कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए राधेश्याम राठिया ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का गौरव प्राप्त करने वाली हमारी भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र का विशेष महत्त्व है इसीलिए हमारी पार्टी में हर जवाबदार कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिलता है,आज गोवर्धनपुर में आकर गोवर्धन पर्वत का गुणगान ना करना मुझे उचित नहीं लग रहा,हमारे लिए गोवर्धन पर्वत की महिमा अपार है और आप देवतुल्य जनता का दर्शन लाभ लेना भी ईश्वरीय कृपा है।आज मैं आप लोगों के बीच आप लोगों का सेवक बनकर आया हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं की भाजपा की सदस्यता लेकर आप भी मोदी जी के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में योगदान दें।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने सभा को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के महत्ता पर प्रकाश डाला ,राठिया ने कहा की राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री दिन रात ,बिना थके कार्य कर रहे है,भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को आधार मानकर कार्य करती आई है एवं आगे भी कार्य करती रहेगी।भाजपा का सदस्य बनकर हम भी मोदी जी के इस पुनीत कार्य में सहयोगी बन सकते है।आज हमारे बीच आप सभी को सदस्यता दिलाने हमारे सांसद राधेश्याम राठिया का आगमन हुआ है हम उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता अधिक से अधिक संख्या में ग्रहण करके इस अभियान का हिस्सा बनें।
भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विकास केडिया ने कहा की आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने मतदान केंद्र से सदस्यता अभियान की शुरुवात कर दी है,हमे हर मतदान केंद्र में 300 नए भाजपा की सदस्यता दिलवानी है इसके लिए मंडल को जो जवाबदारी दी गई है उसे हमे पूर्ण करना होगा,इसके लिए जिले की कार्यशाला के बाद मंडलों की बैठक भी ली जा चुकी है,प्रदेश द्वारा जो लक्ष्य हमे प्राप्त हुआ है उसे हम तय समय सीमा में आप सभी के सहयोग से जरूर पूर्ण करेंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान की महिला प्रभारी सुषमा खलखो ने कहा की आज जनजातीय बाहुल हमारे ग्राम गोवर्धनपुर में हमारे आदिवासी सांसद का आगमन सदस्यता अभियान को लेकर हुआ है,जनजातीय परिवारों के उत्थान के लिए भाजपा की सरकार ने कई जनहितेशी योजनाएं बनाई है जिसका धरातल में हमे लाभ भी प्राप्त हो रहा है।मुझे पार्टी ने सदस्यता अभियान का महिला प्रभारी बनाया है तो मैं उपस्थित मातृशक्तियों से आग्रह करती हूं की आप सभी यहां उपस्थित बहने जरूर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें।
संबलपुरी मंडल के सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल ने सदस्यता अभियान में सदस्यता लेने की प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा की टोल फ्री नंबर 8800002024 में मिस्ड काल कर,मोदी एप के माध्यम से एवं रेफरल लिंक में जाकर हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है,स्मार्ट फोन यूजर के लिए यह अत्यंत ही आसान प्रक्रिया है जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है वहां पार्टी आफलाइन सदस्यता अभियान भी चलाएगी,सभी के लिए व्यक्तिगत जानकारी सभी कालमों में भरना अनिवार्य है।
संबलपुरी मंडल अध्यक्ष रामश्याम डनसेना ने आज के कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा की जिला भाजपा ने मंडल के लिए जो लक्ष्य दिया है उसे हम प्राप्त करेंगे,आज भारत का अधिकांश नागरिक भाजपा से जुड़ना चाह रहा है क्या युवा,किसान एवं महिलाएं भी हमसे जुड़ने के लिए आशान्वित है बस हम कार्यकर्ताओं को उन तक पहुंचना होगा,आज से मंडल का हर जवाबदार कार्यकर्ता मतदान केंदों में जाकर भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देगा।
अंत में आभार प्रदर्शन विजयपुर वार्ड के पार्षद पदुमलाल परजा ने की उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों को गोवर्धनपुर आगमन के लिए धन्यवाद किया।
मंच संचालन जिला भाजपा के प्रवक्ता मनीष शर्मा ने की।
आज इस अवसर पर श्रीमती विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य,मनोज प्रधान पूर्व सांसद प्रतिनिधि ,गुलाब पटेल,विजय डनसेना,चंद्रमणि बारिक,महेश प्रधान,रमेश प्रधान,हेमंत डनसेना,चमेली सिदार गेरवानी सरपंच, महेश भोय, श्रीमती सोनिया खड़िया सरपंच लामीदरहा,
श्रीमती रुक्मणी सिदार,मुकेश पटेल, उमाशंकर गुप्ता, राधे लाल उरांव, सुंदर सिंह बल, भगवानदीन डनसेना, धनुर्जय गुप्ता, शौकी निषाद , चन्द्रमणि बारीक ,मानसाय उरांव,रामधार साहू,अमित गुप्ता,अरविंद बिरदी,सज्जन साहू,लक्ष्मी यादव,रोहित सिदार,रामभूषण गुप्ता,शिव यादव,छोटेलाल उरांव,संजय सिदार,देवराज साहू,अनिल चौहान(बिक्की), सेतकुमार, सालिक राम राठिया,हेमसागर राठिया,मुकेश पटेल,शोभा सिदार,गंगा यादव,शांति सिदार,भगवती यादव एवं सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोवर्धनपुरपुर वासियों ने किया अपने सांसद का अभूतपूर्व स्वागत
सदस्यता अभियान में शामिल होने आए सांसद राधेश्याम राठिया एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया का स्वागत ढोल बजाकर एवं टिका आरती करके किया गया,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों ने अपने नेताओं का अभूत पुर्व स्वागत किया।
सांसद राधेश्याम राठिया ने दी गोवर्धनपुर वासियों को कई विकास कार्य की सौगात
अपने वार्ड में पहली बार किसी सांसद को पाकर गदगद गोवर्धनपुर वासियों ने मुहल्ले की समस्याओं से अपने जनप्रतिनिधि को अवगत कराया,लोगों की समस्याओं को सुनकर सांसद में तुरंत इसके निराकरण के लिए सांस्कृतिक चबूतरा के लिए 2 लाख अपने सांसद निधि से तुरंत मंच से घोसणा की,वहीं उन्होंने सामुदायिक भवन की मांग को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा की अगली बार मैं जब यहां आऊंगा तो उसी सामुदायिक भवन में बैठकर कार्यक्रम करेंगे,गोवर्धनपुर में श्मशान घाट की समस्या के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करते हुए वार्डवासियों की मंशानुरूप स्थल पर ही निर्माण करवाने की बात कही।शाला समिति के अध्यक्ष रवि वर्मा ने मिडिल स्कूल तक पक्की सड़क की मांग रखी ,सड़क के अभाव के कारण मिडिल स्कूल का संचालन प्राथमिक स्कूल भवन में किया जा रहा है जिससे बच्चों के पढ़ाई में खासा असर पड़ रहा है,इस सड़क को बनवाने लिए सफल प्रयास करते हुए तत्काल इसके लिए प्राकल्न बनाने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया।
गणेशोत्सव मनाने एश्वर्यम्म कालोनी पहुंचे सांसद ने रवि वर्मा एवं सावित्री वर्मा को दी वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई
गोवर्धनपुर स्थित एश्वर्यम कालोनी वासियों के साथ गणेशोत्सव मनाने सांसद जी जब पहुंचे तब कालोनी वासियों ने गजब का स्वागत किया कालोनीवासियों के साथ सांसद ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की आरती उतारी इसके बाद मंदिर परिसर में ही पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया।कालोनीवासियों को संबोधित करते हुए राठिया जी ने कहा की आप लोगों ने सड़क निर्माण के लिए काफी संघर्ष किया है ,जर्जर सड़क के कारण आप लोग कई वर्षो से परेशान रहे है लेकिन आप लोगों के संघर्ष की सुखद परिणीति है जो आज हमारे प्रदेश की जन हितैषी विष्णुदेव की सरकार ने आप लोगों के इस सड़क के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए है जल्द ही सारी प्रक्रिया पूर्ण होते ही इस सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।कालोनिवासियों ने अपने कालोनी के नगर निगम में हस्तांतरण एवं अमृतमिशन कनेक्शन के लिए आग्रह किया जिसे जल्द ही निगम कमिश्नर से चर्चा कर पूर्ण कराने की बात सांसद जी ने कही।गोवर्धनपुर माध्यमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एश्वर्यम् अपार्टमेंट के अध्यक्ष रवि वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान खिला कर सांसद जी ने वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी,इस अवसर पर समिति सदस्य,गोविंदाराव.रविन्द्र सिंह. अरविंदसिंह.नरेन्द्र दास.इंद्रकुमार मिश्रा. आकाश .चित्तरंजन. त्रिभुवन साहू उपस्थित रहे।






