भिलाई के शीतला पारा हथखोज क्षेत्र में रविवार देर रात मोहल्ले के लोगों ने आदतन बदमाश आशिक विश्वकर्मा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आशिक के खिलाफ मारपीट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज थे। घटना के बाद पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आशिक विश्वकर्मा अपने साथियों के साथ मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को गाली-गलौज और धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर मोहल्ले वालों ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथी मौके से भाग निकले, लेकिन मोहल्ले वालों ने आशिक को पीट-पीट कर मार डाला। आशिक हाल ही में जेल से छूटा था और फिर से गुंडागर्दी करने लगा था, जिससे लोग काफी परेशान थे।

