जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष रोशनी चंद्रा समेत 6 जनपद सदस्यों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। सक्ती जिले के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा की उपस्थिति में सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वालों में रोशनी चंद्रा के साथ जनपद सदस्य किशन साहू, नारायण निराला, रंभा भारद्वाज, अंजनी सिदार, कृष्ण कुमार चंद्रा, और राधे श्याम चंद्रा शामिल हैं। इस घटना से कांग्रेस को जैजैपुर क्षेत्र में राजनीतिक तौर पर बड़ा नुकसान हुआ है।


