सरगुजा. सरगुजा जिले में छुही खदान धंसने से दो लोगों की दुखद मौत हो गई है। यह हादसा लखनपुर क्षेत्र के बिजोरा नाला के पास हुआ, जहां दोनों ग्रामीण छुही मिट्टी निकालने गए थे। घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई जब मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।


