दुर्गा उत्सव और विजयदशमी का चहुं ओर धूम रहा जहां कई जगह भक्तिमय मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए वही ग्राम डोलेसरा में सफलता पूर्वक दुर्गा उत्सव और विजया दशमी का कार्यक्रम समापन हुआ,दुर्गा उत्सव पर ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग मिला,सभी ने तमन्यता पूजा कर सभी कार्यक्रम में झूमते नाचते दिखाई दिए जिससे यह उत्सव अपने उत्कर्ष की सीमा लांघ गया ,उत्सव के दौरान संगीतमय आर्केस्टा,नाटक,नृत्य प्रतियोगिता के साथ – साथ भव्य रावण दहन किया गया और विभिन्न खेल कूद के साथ माला,रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं थी जिसमे कुर्सी दौड़ में, अ वर्ग में युवराज पटनायक,अयान पटनायक व शौर्य पटनायक विजित रहे ब वर्ग में,चंदा पैंकरा,यश पटनायक,कमलेश पैंकरा जीते तथा स्लो सायकल में यश पैकरा, यश पटनायक,लम्बोदर कुमार, तथा निसाद चौहान,रुद्र पटनायक,मयंक राणा को इनाम मिला वही बोरा दौड़ में सनाया भगत,प्रविष्टि चौहान,तुसार चौहान, क्रिश पटनायक,कुमकुम पटेल,रितिका पटेल,विजेता बने,इसी तरह नृत्य प्रतियोगिता में,प्राप्ति पटनायक को प्रथम छपरी डांस ग्रुप द्वितीय तथा आलिया पटनायक को तृतीय पुरस्कार मिला,माला के वजेता रहे चंदा पैंकरा, प्रिंसी गुप्ता, अवंतिका पटनायक व एंजेल पटनायक व रंगोली प्रतियोगिता को हिना पटेल , नैनसी निषाद,सुमन पटेल,और एंजेल पटनायक ने जीता।
दुर्गा पूजा परमेश्वर पटनायक सह दुर्गा पटनायक के जजमानी में पूजा की आहूत की है जिसमे पुरोहित के रूप में घनश्याम पंडित,कुसो महराज,गौरी वैष्णव,और सूरज महराज ने पूजा को सम्पन्न कराया।साथ ही इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पटनायक मुहल्ले के युवाओं के साथ समस्त ग्राम वासियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।




