बलौदा बाजार, 24 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एंबुलेंस और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। यह घटना बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग के कुकुर्दी बाईपास के पास रात के समय हुई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना भयंकर था कि एंबुलेंस और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, कार में सवार चालक और अन्य सभी लोग सुरक्षित रहे। दुर्घटना के कारणों का अनुमान तेज रफ्तार और लापरवाही पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है।
बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा कि हादसे के वक्त की स्थिति देखकर यह साफ है कि टक्कर अत्यधिक गति और अनियंत्रित वाहन के कारण हुई। एंबुलेंस चालक की मौत के साथ-साथ गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

