खड़ी ट्रैक्टर से टकराया पिकअप, एक की मौत, 8 लोग घायल, 25 ग्रामीण थे सवार
कांकेर. 24 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अमोडा मार्ग पर एक पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसा तब हुआ जब पिकअप में सवार 25 ग्रामीण नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। पिकअप वाहन में अधिकांश लोग गौरगांव लौट रहे थे, तभी करना गांव के पास यह दुर्घटना घटी।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिकअप चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। पिकअप में सवार अन्य ग्रामीणों में से कुछ को हल्की चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज जारी है।
About the Author


