मॉं भगवती को समर्पित वसंत पंचमी के विशेष दिवस में नन्हे नन्हे शिक्षा के प्रतिदीप्ति अंशों के मध्य यह कार्यक्रम हुआ।
पुसौर के ख्यातिलब्ध भागवत रथी,कुशल गीतकार व सनातन सेवी,एक मंझे कलाकार व साहित्य सूर्य वल्लभ मुनि वानप्रस्थी जी को यह 31वॉं सम्मान प्राप्त हुआ।
रायगढ़ केलो के कल-कल से उपजे लोकसेवी व छत्तीसगढ़ को भीतर से जीने वाले अनेक पारंपरिक लोक नृत्यों व लोक नाट्यों के निर्देशक व गीत चितेरे कवि हुतेंद्र शर्मा जी को 32वॉं काव्य वाटिका सम्मान प्रदान किया गया ।
मॉं वाग्देवी की पूजन अर्चन पश्चात युगल द्वय काव्य मनीषियों के रचनाओं का अनावरण किया गया तथा शाल श्रीफल प्रमाण पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में श्वेत वस्त्र धारण कर बच्चों ने मॉं वाणी का रुप धारण किया और मनमोहक नृत्य भी किया ।
इस पावन पूजन के अवसर पर उपस्थिति रही काव्य वाटिका के संस्थापक सदस्य डा. आशा मेहर ‘किरण’, डा. सुधा देवांगन ‘सुचि,’ डा. अजय पटनायक ‘मयंक’, डा. गुलशन खम्हारी ‘प्रद्युम्न’, ख्यातिलब्ध चित्रकार श्री मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री ईश्वर प्रसाद यादव, श्रीमती अरुणा साहू, श्रीमती स्वाती पाड्या,प्रो. के के तिवारी, श्री कमल बोहिदार, तरुण यादव, के अलावा अभिनव स्कूल के समस्त शिक्षकगण , अभिवावक, एवं स्कूल के विद्यार्थी।
आभार प्रदर्शन डॉ. आशा मेहर ‘किरण’ ने किया और कार्यक्रम का सफल संचालन डा. अजय पटनायक ‘मयंक’ ने किया।

