कोसीर। कोसीर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 11 में पंच पद के लिए तीन अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे। कुल 206 मतदाताओं में से 168 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में श्रीमती लता पोलेश्वर बनज ने 78 मत हासिल कर विजय प्राप्त की, जबकि मीरा बनज को 61 और परमेश्वरी को 28 मत मिले। एक मत रिजेक्ट हो गया।
लता बनज की इस जीत से वार्ड में खुशी का माहौल है। उनके पति, अधिवक्ता पोलेश्वर बनज ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत आम जनता की है। हमारा परिवार सदैव लोगों के दुख-सुख में सहभागी रहेगा।”
वार्डवासियों ने लता बनज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


