भोपाल- शहीद आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी डॉ मधु रानी तेवतिया दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सचिव बनी हैं। आईएएस अफसर मधु रानी गुप्ता ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। शादी के चंद महीनों बाद ही आईपीएस पति की हत्या हो गई थी। उस समय डॉ मधु रानी तेवतिया प्रेग्नेंट थीं। साथ ही मैटरिनिटी लीव पर थीं। पति की हत्या की खबर सुनकर वह बदहवास पहुंची थीं। अंतिम संस्कार के बाद उन्हें फिर से चेकअप के लिए ले जाया गया था। आइए आपको बताते हैं कि डॉ मधु रानी तेवतिया कहां कहां रही हैं।
होली की दिन हुई थी आईपीएस पति की पत्या
दरअसल, दिल्ली सीएम की सचिव डॉ मधु रानी तेवतिया पहले एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी थीं। उनके पति आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह भी एमपी कैडर के अधिकारी थे। नरेंद्र कुमार सिंह की पोस्टिंग मुरैना जिले में बतौर एसडीओपी थी। वहीं, डॉ मधु रानी तेवतिया की तैनाती ग्वालियर में थी। आठ मार्च को होली के दिन आईपीएस नरेंद्र कुमार के सरकारी आवास में जश्न की तैयारी थी। ड्यूटी के दौरान रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था।
प्रेग्नेंट थी डॉ मधु रानी तेवतिया
वहीं, जब आईपीएस पति की हत्या हुई थी, उस समय आईएएस अफसर मधु रानी तेवतिया प्रेग्नेंट थीं। इसकी वजह से वह मैटरनिटी लीव पर थीं। पति की हत्या के बाद मधु पहुंची थीं। अंतिम संस्कार के बाद वह अलीगढ़ स्थित ससुराल गईं। ससुराल में सिर्फ लिविंग रूम के अंदर दीवारों पर टंगी शादी की तस्वीरों को देखा और चेकअप के लिए अस्पताल चली गईं। पति की हत्या आठ मार्च को हुई थी और डॉ मधु रानी ने 20 मार्च 2012 को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बच्चे को जन्म दी थीं। उन्हें बेटे हुआ था। तस्वीरों के साथ डॉ मधु रानी तेवतिया के पास पति की निशानी के रूप में बेटा ही है। उसी के सहारे वह जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।



