कोरबा. ठंड का मौसम शुरू होते ही पर्यटन स्थलों में लोग पिकनिक मनाने पहुंचने लगे हैं, लेकिन अधिकांश लोग डिस्पोजल के साथ ही कचरा आसपास फेंक जाते हैं। शहर की आरसीआरएस टीम ने काफी पाइंट समेत अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंचकर कचरे का उठाव किया और उसे एसएलआरएम सेंटर पहुंचाया। युवाओं की टीम हर रविवार को पर्यटन केन्द्र पहुंचती है। अब तक बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा कर चुकी है। टीम का कहना है कि रानीझरिया, काफी पाइंट समेत अन्य स्थलों में लोग कचरा फेंक देते हैं। लोगों को चाहिए कि वे केन्द्रों की सफाई के लिए कचरा ऐसे स्थान पर फेंकें जहां न जाते हों। कुछ खाने के लिए जंगली जानवर भी कई बार कांच के बोतल फेंकने से घायल हो जाते हैं। भालू घायल हो चुका है। कई लोग शराब की बोतलें फेंक जाते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
काॅलोनी में बिखरी गंदगी, साफ-सफाई नहीं होने से लोग हो रहे परेशान
कोरबा। हाउसिंग बोर्ड की रामपुर काॅलोनी में साफ-सफाई नहीं होती। अधिकांश लोग घरों से निकलने वाला कचरा सफाई मित्रों को तो दे देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने घर को तो साफ रखते हैं पर काॅलोनी को साफ रखने की बजाय घर की गंदगी बाहर फेंक देते हैं, जिसकी सफाई नहीं होने से अक्सर सड़ांध होने पर बदबू से परेशानी होती है। क्योंकि काॅलोनी में सफाई की व्यवस्था है ही नहीं। सफाई मित्र सिर्फ लोगों से कचरा कलेक्शन का काम करते हैं। न तो हाउसिंग बोर्ड की ओर से और न ही नगर निगम से हाउसिंग बोर्ड की काॅलोनियों में सफाई कराई जाती है। इससे हर कोई परेशान है। काॅलोनियों में लोग दीपावली के लिए सफाई शुरू कर दिए हैं, इस कारण अभी कचरा अधिक निकल रहा है। लेकिन पहले से ही काॅलोनियों की नालियां बड़ी-बड़ी घास से ढंक गई हैं। कहीं-कहीं तो पानी जाम होने से सड़क पर कचरा फैलता रहता है। कॉलोनी वासियों ने हाउसिंग बोर्ड न निगम प्रशासन से नियमित सफाई हो ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है।

