रायगढ़. सोमवार सुबह लगभग 10.20 बजे रायगढ़-चंद्रपुर नेशनल हाइवे पर चिखली-रैबार के नजदीक एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोरवेल व्यवसायी और उसके साथी की मौत हो गई। दो अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। दूसरा हादसा खरसिया के डुमरपाली में हुआ जहां एक बाइक सवार ट्रेलर के पीछे जा टकराया, गंभीर चोट के कारण उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुसाैर थाना क्षेत्र के सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलखी-रैबार के पास ट्रेलर और कार में जबरजस्त भिड़ंत हाे गई। तेलीपाली पुसाैर निवासी तिलकराम पटेल (36) बाेरवेल मशीन के पार्ट्स लेने रायपुर जा रहे थे। कार नंबर सीजी-13एके-7312 से में उनके साथ दाेस्त और साथ में करने वाले वेदप्रकाश सिदार, रामचरण और सरपंच पति राेहिणी पटेल थे। चारों कार से काेड़ातराई हाेते हुए सारंगढ़ हाइवे पर चिखली- रैबार के पास पहुंचे। रफ्तार 70-80 के बीच थी लेकिन चौड़ी सड़क पर ये लोग अपनी सही दिशा से चल रहे थे। सामने से आ रहे ट्रेलर सीजी13एक 5945 के ड्राइवर को झपकी आ गई। उससे स्टेयरिंग दाहिनी तरफ मूड़ गया। जब तक ड्राइवर की आंख खुलती कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उसमें बैठे दो लोग कार से छिटककर बाहर गिरे। दो लोग गाड़ी में फंसे रह गए। कार चला रहे व्यवसायी तिलकराम पटेल की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि दुर्घटना में राेहिणी, रामचरन, वेद प्रकाश बुरी तरह से घायल हाे गई। माैके पर पहुंचे लाेगाें ने पुलिस काे सूचना देकर घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वेदप्रकाश (26) ने भी दम तोड़ दिया। घायलाें का रायगढ़ में इलाज किया जा रहा है। ट्रेलर चालक विभाष कुमार प्रजा निवासी लैलूंगा काे गिरफ्तार किया गया है।
चालक ने बताया झपकी आने से हुआ हादसा
पुलिस हिरासत में आए चालक विभाष कुमार प्रजापति ने बताया कि वह रायगढ़ की आेर से ट्रेलर खाली लेकर आ रहा था। चिखली के पास पहुंचते ही उसे अचानक झपकी आ गई। जिससे गाड़ी का स्टेयरिंग घूम गया और कार ट्रेलर की भिड़ंत हो गई।
काेयला से लदे डंपर में पीछे से जा घुसा बाइक सवार माैत
खरसिया थाना क्षेत्र के डुमरपाली के पास डंपर के पीछे चल रहे एक बाइक सवार पीछे जा टकराया। हादसे में उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। डुमरपाली निवासी गाेपीचंद्र कुम्हार (30) माेटर साइकिल से घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर आया ताे काेयला लेकर राबर्टसन की ओर जा रहे ट्रेलर के पीछे चलने लगा। काफी दूर तक उसके पीछे पीछे जा रहा था तभी ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया।
गोपीचंद ट्रेलर के नीचे जा घुसा और गंभीर रूप से घायल हाे गया। हादसे की जानकारी हाेते चालक ट्रेलर छाेड़ कर भाग निकला। माैके पर पहुंचे स्थानीय लाेग घायल काे बाहर निकाल कर इलाज ले लिए भिजवाते उसकी माैत हाे गई।
ट्रेलर से टकराने के बाद इंजन मेंं लगी आग
ट्रेलर से टकराने के बाद तेज धमाके के साथ कार के इंजन में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। गनीमत रही कि माैके पर ग्रामीण पहुंचे और पानी डाल कर उसे बुझा दिया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाेने के कारण उसमें बैठे लाेग भी बुरी तरह से घायल हाे गए। कार के एयरबैग्स खुले लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौत हो गई।

