आवास प्रभारी कमलेश खुंटे व 20 पंचायतों के सरपंच सचिव व आवास मित्र रहे उपस्थित
सारंगढ़ ।सारंगढ जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में आज सारंगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक व आवास प्रभारी कमलेश खुंटे के द्वारा सारंगढ़ जनपद पंचायत के बीस ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों के साथ ही आवास मित्र तकनीकी सहायक रोजगार सहायकों की प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक ली गई जिसमें सीईओ राधेश्याम नायक के बताया कि पूरे सारंगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सितंबर 2025 तक 2000 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है ।जिसके तहत जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभागार में यह बैठक आयोजित की गई है जिसमें सारंगढ़ जनपद पंचायत के आवास योजना के प्रभारी कमलेश खुंटे के साथ ही अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही आज जनपद पंचायत क्षेत्र के आज पर्यन्त तक प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 30 प्रतिशत से कम पूर्णता में कम प्रगति वाले ग्राम पंचायत जिनमें ग्राम पंचायत अमलीडीपा चंवरपुर बरभाठा अ मुड़पार छोटे सहसपानी कनकबीरा घठोरा कटेकोनी पिण्ड्री बापा बासीन बहरा अचानक पाली बैगीनडीह सिंघनपुर अमेठी खर्री बड़े गंजाईभौना छातादेई भंवरपुर भडिसार परसदा छोटे के सरपंच सचिव आवास मित्र रोजगार सहायक तकनीकी सहायक उपस्थित रहे जिन्हें सीईओ नायक के द्वारा आज पर्यन्त तक कि प्रगति आप्रारंभ आवासों के साथ ही आवासों की पूर्णता पंजीयन और स्वीकृति के संबंध में विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक ली गई।

उक्त बैठक में सारंगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक आवास योजना के प्रभारी कमलेश खुंटे के साथ ही बीस ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव आवास मित्र रोजगार सहायक तकनीकी सहायक शामिल हुए।


